यूपी बागपत दहेज उत्पीड़न की कहानी आपको रुला देगी।(The story of dowry harassment in UP Baghpat will make you cry.)  

ये कहानी उत्तर प्रदेश बागपत की है जहां मनीषा की शादी बड़े धूम धाम से हुई, शादी में लाखों रुपए खर्च किए गए लड़के को दहेज़ में एक बुलेट और लाखो का सामान भी दिया गया मगर दहेज़ के लोभी ससुराल वालो ने उस मासूम मनीषा के साथ बहुत क्रूरता से पेश आने लगे उसे दहेज़ के लिए काफी टॉर्चर किया गया यहां तक उसके गर्भ में पल रहे शिशु का भी जानबूझ कर गर्भपात कराया गया। इतनी उत्पीड़ना को सहने के बाद मनीषा ने अपनी हिम्मत खो दी और मरने से पहले एक आखरी वीडियो बनाया जिसे देख कर आपकी आँखे नम हो जाएगी और आपका विश्वास इंसानियत से उठ जाएगा कि कोई इंसान दहेज़ के लिए इतना हैवान कैसे बन सकता है ? कि वो इंसान दहेज़ के लिए अपने ही बच्चे की गर्भपात करा दे। मनीषा पर इतने जुल्म किए गए कि उसने जीने की उम्मीद छोड़ दी और मौत को गले लगा लिया और मरने से पहले मनीषा ने अपनी सारी दर्द भरी कहानी अपनी आपबीती कैमरे के सामने तथा अपने हाथ पर लिख कर बयान किया जिसे देख कर बस एक ही सवाल मन में आता है क्या दहेज़ किसी इंसान की जिंदगी और उसकी खुशियों से बढ़ कर होता है ? क्या दहेज़ आपको सारी खुशियाँ दे सकता है ? क्या दहेज़ से आप किसी का सच्चा प्यार और जीवन भर का साथ खरीद सकते है ? क्या दहेज़ आपको सुकून की नींद दे सकता है ?

आप अपना जवाब हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते है, दुनिया भर की खबरों की जानकारी के लिए हमसे जुड़े, धन्यवाद जय हिन्द जय भारत।

Leave a Comment